सिंगोली श्याम और सांवरिया सेठ की पदयात्रा 27 जुलाई को होगी रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
टोंक। सिंगोली श्याम और सांवरिया सेठ की पदयात्रा 27 जुलाई को रवाना होगी। यात्रा अध्यक्ष बन्ना लाल जाट ने बताया कि दूनी सांवरिया सेठ के पदयात्रा गणेश निमंत्रण देने के के बाद सभी सांवरिया सेठ के कार्यकर्ता उपस्थित होकर दूणजा माता के मंदिर से 27 जुलाई को सिंगोली श्याम और सांवरिया सेठ के लिए पदयात्रा प्रस्थान करेगी। पहला विश्राम देवली दूसरा खजूरी तीसरा मानपुर चौथ सिंगोली श्याम पांचवा बस्सी छटाअमरनाथ शिव मंदिर सातवा भादसोड़ा विश्राम कर 4 अगस्त को सांवरिया सेठ सुबह 11:00 बजे ध्वज चढ़ाया जाएगा। बैठक में रमेश मूंदड़ा, किशन कटारिया, महावीर साहू, सत्यनारायण साहू, नंदलाल जाट, शो किशन जाट, देवीलाल सि आर, महावीर जाट, सीताराम जांगिड़ और अन्य भक्तगण बड़े उत्साह के साथ गणेश निमंत्रण देते समय उपस्थित रहे।


