हापुड़
दिल्ली में हुए धमाकों के बाद दिल्ली के नजदीक हापुड में पुलिस का हाई अलर्ट…

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) – दिल्ली में लाल किले के सामने हुए ब्लास्ट के बाद हापुड में पुलिस का अलर्ट। हापुड एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ हापुड के रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर की चेकिंग । भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च ।
दिल्ली में लाल किले के सामने हुए धमाकों की घटना के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे यूपी में पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश जारी किए हैं । हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जूम मीटिंग कर सभी थाना प्रभारियो को तत्काल सड़क पर उतर कर सघन चेकिंग के आदेश दिए और स्वयं भारी पुलिस फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन और सड़क पर चेकिंग अभियान चला दिया । संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है ।




