गुवाहाटी : असम के छयगांव में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कार्यकतार्ओं से असम में कांग्रेस की भारी जीत का दावा किया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य समाज को जोड़ना है, जबकि भाजपा और संघ उसे बांटने की कोशिश कर रहे हैं।
देश में विचारधाराओं की जंग लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असम के छयगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ आरएसएस की विचारधारा है जो नफरत और हिंसा फैलाती है, और दूसरी तरफ कांग्रेस की विचारधारा है जो सत्य और अहिंसा पर आधारित है। राहुल गांधी ने कहा कि असम की जनता सच्चाई जानती है और आने वाले चुनावों में कांग्रेस भारी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने छयगांव की सभा में कार्यकतार्ओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि एक नई टीम बनाई गई है, काम शुरू हो चुका है और जनता जल्द ही इसके नतीजे देखेगी, उन्होंने कार्यकतार्ओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए उन्हें शेर और शेरनियां कहा।
विचारधाराओं की लड़ाई पर जोर
अपने भाषण में राहुल गांधी ने देश में जारी वैचारिक संघर्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि देश में एक विचारधारा विभाजन की है, वहीं दूसरी विचारधारा कांग्रेस की है, जो एकता और भाईचारे की बात करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच हर नागरिक को जोड़ने की है, जबकि आरएसएस और भाजपा की राजनीति समाज को बांटने की कोशिश करती है।
कार्यकतार्ओं को बताया पार्टी की ताकत
राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कांग्रेस पार्टी के शेर और शेरनियां हैं। आप किसी से नहीं डरते। आप ही हमारी ताकत हैं। कांग्रेस की विचारधारा आपके डीएनए में है।” उन्होंने कार्यकतार्ओं से अपील की कि वे जनसंपर्क बढ़ाएं और जनता को बताएं कि कांग्रेस किस विचार और मुद्दों पर काम करती है।
असम को लेकर दिखाया आत्मविश्वास
राहुल ने असम में कांग्रेस की संभावनाओं को लेकर भरोसा जताया और कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जमीन पर काम शुरू कर दिया है और नई टीम के जरिए लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है। राहुल गांधी का यह दौरा राज्य में चुनावी तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है। सभा के अंत में राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भाजपा औरआरएसएस की राजनीति समाज में डर और बंटवारा पैदा करती है। इसके जवाब में कांग्रेस सत्य, न्याय और शांति के रास्ते पर चलती है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि देश की आत्मा को बचाने की लड़ाई है।
सीएम सरमा पर भी साधा निशाना
इस दौरान राहुल गांधी ने सीएम सरमा पर भी हमला बोलते हुए कहा कि हिमंत खुद को ह्यराजाह्ण समझते हैं, लेकिन असम की जनता उन्हें भ्रष्टाचार के लिए जेल भेजेगी। सीएम डरे हुए हैं क्योंकि कांग्रेस के निडर कार्यकर्ता उन्हें कटघरे तक ले जाएंगे। राहुल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार को घोटालों का जवाब देना होगा। हालांकि इस बयान पर सीएम सरमा ने पलटवार करते हुए कहा कि
राहुल गांधी भूल गए हैं कि वो खुद जमानत पर चल रहे हैं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम के कामरूप के चायगांव में पार्टी कार्यकतार्ओं की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असम हमेशा कांग्रेस का गढ़ रहा है। भाजपा 1940 के दशक से सरकार बनाने की कोशिश कर रही थी लेकिन सफल नहीं हो सकी, जब तक कि उन्होंने कांग्रेस से एक नेता ‘उधार’ लेकर उसे मुख्यमंत्री नहीं बना दिया। मौजूदा मुख्यमंत्री सबको डरा रहे हैं और राज्य को लूट रहे हैं। आप सभी को सतर्क रहना है और एकजुट होकर काम करना है



