क्राइमहापुड़

फाइनेंस कंपनी में दबंगों ने युवक को जमकर कूटा…

बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हापुड (यूपी)  –  हापुड़ जिले में दबंग युवकों के द्वारा एक फाइनेंस कर्मी को जमकर पीटे जाने का वीडियो सामने आया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि दो युवक फाइनेंस कर्मी को बैठाकर जमकर लात-घूंसों से पीट रहे हैं. इस मारपीट के पीछे की वजह बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है. फिलहाल, पीड़ित फाइनेंस कर्मी की ओर से हापुड़ कोतवाली में पुलिस को तहरीर दे दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार सीमन्स कुमार पुत्र रमेश चन्द्र निवासी साकेत कालौनी हापुड़ में नगर पालिका मार्केट में स्थित महामाया इंटर प्राईजेज फाइनेंस कंपनी में काम करता है. सीमन्स ने बताया कि वह दोपहर को जब अपने ऑफिस पहुंचा, तो नीचे बाइक खड़ी करने को लेकर उसका विवाद कपड़ों की रेहड़ी लगाने वाले अर्चित पुत्र अनिल कुमार निवासी दादावाड़ी, हापुड़ से हो गया. इसके बाद जब वह अपने ऑफिस पहुंचा, तो उक्त युवक अपने दो-तीन अन्य साथियों के साथ फाइनेंस ऑफिस में पहुंच गया और उसने यहां सीमन्स को अकेला पाकर जमकर कूटना शुरू कर दिया. इस मारपीट में सीमन्स के गंभीर चोटें आई हैं.

पीड़ित फाइनेंस कर्मी युवक ने पूरे मामले की शिकायत नगर कोतवाली पुलिस से की है. पुलिस आरोपी दबंग युवकों की तलाश में जुट गई है.

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button