गोड्डा
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को लगाया गया जुर्माना
परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा वसूले गए 39 हजार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/महागामा : जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदलिया के निर्देश पर गुरुवार को थाना के सामने मुख्य सड़क पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक चालकों से लेकर सीटबेल्ट नहीं लगाने वाले चारपहिया वाहन चालकों तक, सभी की गहन जांच हुई। जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा या पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं थे, उन पर कार्रवाई की गई और कुल 39,300 का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान डीटीओ टीम में मिट्ठू मिश्रा, मुन्ना कुमार और स्थानीय पुलिसकर्मी शामिल थे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि सड़क पर नियमों का पालन करें। हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे छोटे नियम ही जिंदगी को बड़ा बचाव दे सकते हैं। जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है नियम मानिए, सुरक्षित चलिए।




