जेपीएससी में चयनित बेहराकुदर निवासी राहुल कुमार राय को किया सम्मानित
Behrakudar resident Rahul Kumar Rai, selected in JPSC, was honored

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 अगस्त 2025 को लायंस क्लब ऑफ कतरास के द्वारा जेपीएससी में चयनित अधिकारी बेहराकुदर निवासी राहुल कुमार राय तथा उनके प्रेरणास्रोत माता आशा देवी और पिता राम सिंह को उनके निवास स्थान जाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं गयी, लायंस क्लब ऑफ कतरास के सदस्यों ने राहुल जी के कठिन परिश्रम और संघर्ष की सराहना की और राहुल जी ऐसे सभी विद्यार्थियों के लिए एक आदर्श स्वरुप साबित हुए हैं जो विद्यार्थि सीमित संसाधनों के साथ अपने अध्ययन को संघर्षशील हैं। मौके पर लायंस क्लब ऑफ कतरास के मधुमाला, विष्णु प्रसाद चौरसिया, कृष्ण कन्हैया राय, विभूति सिंह, डाक्टर स्वतंत्र कुमार और प्रीतम सिंह, अनूप सिंह, कामदेव सिंह रामलखन सिंह इत्यादि उपस्थित थे।



