झुंझुनू
विद्युत निगम भर्ती में तक्निशियनों के 1947 पदों की वृद्धि
प्रदेश के ITI बेरोजगारों को मिला तोहफा राजस्थान बेरोजगार यूनियन लगातार कर रहा था मांग ... विकास सैनी जिलाध्यक्ष तकनीकी बेरोजगार संघ
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। प्रदेश के ITI युवाओं के लिए ऊर्जा विभाग में नई भर्ती व प्रक्रियाधीन भर्ती में पदों में वृद्धि की गई है। तकनीकी बेरोजगार यूनियन के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष विकास सैनी ने बताया कि विद्युत निगम में भर्ती को लेकर लगातार राजस्थान बेरोजगार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान किसान ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर रहे थे। जिसके बाद ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री शर्मा ने बेरोजगारों को पदों में वृद्धि करके तोहफा दिया है। भर्ती विज्ञप्ति के बाद पदों में 1947 पदों की वृद्धि कर अब कुल 2163 पदों के लिए संशोधित विज्ञप्ति जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अगस्त 2025 में प्रारंभ की जाएगी। पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को संशोधन का विकल्प दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हम सरकार से बातचीत करके नई भर्ती या पदों में वृद्धि की मांग कर रहे थे जिसको लेकर सरकार ने बेरोजगारों की मांगों पर विचार करके पदों में वृद्धि की है। इसमें तीनों वितरण निगमों में तकनीशियन-III सीधी भर्ती के पदों में वृद्धि की गई है। वर्तमान में 216 पदों पर प्रक्रियाधीन भर्ती प्रक्रिया में ही उक्त नव सृजित 1947 पदों को भी सम्मिलित किया गया जिससे कुल रिक्तियों की संख्या दस गुणा बढ़कर अब 2163 हो गई है। इसमें जयपुर डिस्कॉम की रिक्तियां 66 से बढ़ कर 603 हो गई है। इसके साथ ही अब अजमेर डिस्कॉम में 498 एवं जोधपुर डिस्कॉम में 912 पदों पर भी भर्तियां की जाएगी। जबकि पूर्व में इन दो डिस्कॉम की कोई भी रिक्ति विज्ञापित नहीं की गयी थी। उत्पादन निगम में पूर्व की भांति 150 पदों पर भर्तियां की जाएगी
सैनी ने बताया कि जल्दी ही ऊर्जा से मुलाकात करके आयु सीमा में छूट देने की मांग करेंगे और पदों में वृद्धि को लेकर मंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे और मुख्यमंत्री से मिलकर जलदाय विभाग में नई भर्ती की भी मांग करेंगे।



