गोड्डाधर्म

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से होता भाग्योदय : गोविंद शरण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
गोड्डा : नगर परिषद क्षेत्र के शांतिनगर बजरंगबलि मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। कथा के तीसरे दिन गुरुवार को व्यासपीठ से कथाचक गोविंद शरण जी महाराज ने कहा कि जो भागवत कथा का श्रवण करेगा उसके जीवन मे दुख ठहर ही नहीं सकता।इस कथा के सुनने मात्र से भाग्य का उदय होता है। श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सुनने का अवसर अनेकों जन्मों के पुण्य अर्जित होने के बाद ही से मिलता। यजमान के रूप में कमलेश मिश्रा पत्नी अमृता मिश्रा एवं राजीव कुमार झा पत्नी पूर्णिमा झा ने विधि विधान से पूजन किया।
कथावाचक गोविंदशरण ने बताया कि लोगों को ब्रह्म मुहूर्त में जागना चाहिए। नित्य कर्म से निवृत्त होकर ईस्वर की पूजा सभी को करनी चाहिए। पहले की महिलाएं प्रभाती गाती थी, भोर भई रजनी भागी जागों मोहन प्यारे जागो ….। अब हम आलसी हो रहे हैं, सूर्य उदय के बाद जग रहे हैं। जबकि सूर्य उदय से दो घड़ी पूर्व ही जागना चाहिए। इससे सुबह की ताजी हवा मिले और प्रभु भक्ति में यह चित लगे। सुबह के शुद्ध वातावरण में ध्यान आदि अच्छी तरह से होता है जिससे भगवत प्राप्ति होती है और मानव जीवन सफल होता है। कार्यक्रम में पुरोहित के रूप में गौरीशंकर चौबे सहित संजीव कुमार झा, अनुराधा देवी, दिलीप कुमार झा, बब्बु शुक्ला, रंजीत दुबे सहित समस्त मुहल्ले वासी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button