अमरोहा
बैंक जाते समय सड़क हादसे में मामा की मौत
अमरोहा में डीसीएम की टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आए भांजा घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर के संभल अड्डे के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय रणवीर सिंह की मौत हो गई l उनका भांजा महकार सिंह घायल हो गयाl दोनों बैंक में 32000 हजार रुपए जमा करने जा रही थेl रहरा थाना क्षेत्र के गांव खरखोदा निवासी महकार सिंह अपने मामा रणवीर सिंह उर्फ रापट सिंह के साथ बाइक पर सवार थे संभल अड्डे के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने एक डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी टक्कर के बाद दोनों बाइक से गिरकर पास से गुजर रही ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गए रापट सिंह का सिर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई l
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची l
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l घायल भांजे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है l मृतक रापट सिंह एक किसान थे l वे अपने पीछे पत्नी सुनीता एक बेटा और चार बेटियां छोड़ गए हैं l इनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है और दो बेटियों की शादी तय है l कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है l और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है l


