मथुरा

प्रेमिका की हत्या कर चौकी पहुंचा शादीशुदा प्रेमी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में  शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने खुद ही फोन कर उसे कमरे पर बुलाया था। हत्या के बाद वह कमरे का ताला लगाकर नशे की हालत में कृष्णानगर चौकी पहुंचा और बोल कि उससे गलती हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मौके पर पहुंची तो युवती का शव कमरे में पड़ा मिला। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि फतेहपुर सीकरी निवासी राहुल राजपूत कृष्णानगर बाजार में महिलाओं को मेंहदी लगाने का काम करता है। करीब तीन साल पहले कृष्णानगर में कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करने वाली मोनिका (22) से उसकी जान पहचान हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। दो माह पहले युवक ने प्रेमिका की कॉलोनी में ही एक कमरा किराए पर ले लिया। यहीं पर दोनों मिलते थे। बुधवार को सुबह आरोपी ने मोनिका को मिलने के लिए कमरे पर बुलाया था। सुबह 10 बजे दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली मोनिका दुकान न जाकर सीधे राहुल से मिलने कमरे पर पहुंच गई। सीओ सिटी ने बताया कि हत्यारोपी युवक पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का बाप है। वह तीन साल से मथुरा में रह रहा था। मोनिका जिस दुकान पर काम करती थी, उसके बाहर ही बैठकर आरोपी का चाचा महिलाओं को मेहंदी लगाने का काम करता था। उसी के पास आकर आरोपी भी मेहंदी लगाने का काम करने लगा था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button