मेरठ
मोदीपुरम से परतापुर तक शहरी क्षेत्र सुपर जोन, संवेदनशीलता की दृष्टि से ज्यादा फोर्स लगने का डी आई जी का निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। कांवड़ मार्ग पर निरीक्षण के लिए निकले डीआईजी कलानिधि नैथानी को विभिन्न स्तरों पर तमाम कमियां पाई गई जिन्हें सुधारने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मोदीपुरम चैक पोस्ट बेगमपुल, जली कोटी, फुटबाल चौराहे, दैनिक जागरण चौराहे से परतापुर चौराहे तक साम्प्रदायिक दृष्टि से अतिसंवेदनशील है, इसमें अधिक से अधिक जनपद का फोर्स लगाना सुनिश्चित करे। इसके अतिरिक्त अन्य जनपदों में भी जो साम्प्रदायिक/अतिसंवेदनशील स्थान है, उन पर भी जनपद का फोर्स लगाना सुनिश्चित करें ।कावड ड्यूटी में सिविल डिफेन्स, होमगार्ड, पीआरडी, ग्राम चौकीदार, एसपीओ, एन०सी०सी० की सहायता / प्रयोग किया जाये एंव उन्हे ड्यूटी लेने से पहले ड्यूटी के बारे में भलि-भौति ब्रीफ किया जाये। जनपदो से प्राप्त बुकलेटो का अवलोकन किया गया तो लगायी गयी ड्यूटी मे भिन्नता पायी गयी है तथा जोनल/जोन/सेक्टर अधिकारी सुधारात्मक कार्यवाही कर अमल में लाना सुनिश्चित करे। सुपर जोनल अधिकारी ने बताया कि नहर पटरी पर बिजली की प्रर्याप्त व्यवस्था नहीं हुई है, जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर तत्काल कमिया का निराकरण कराना सुनिश्चित करे नहर पटरी पर कही कही गढ़ढो में पानी भरा हुआ है, नहर पटरी पर गाडियों आ-जा रही है, जिन्हे रोका जाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर पुलिस बल काफी कम है, जबकि पूर्व में घटनाएं नगर क्षेत्र के अन्दर ज्यादातर ही हुई है, अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी जाये। यदि कोई अधि०/कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाया जाता है उसकी अनुपस्थिति सूचना तत्काल सीसीआर / डीसीआर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने एडवाइजरी जारी की है कि सभी सुपर जोनल/जोनल/सैक्टर अपने साथ हैण्ड सेट व लाउड हँलर सिस्टम रखना सुनिश्चित करे। जो देहात क्षेत्र के है, जहाँ चार्जिंग की सुविधा कम है, वह दो-दो हैण्ड सेट व पीए सिस्टम साथ ले। अपने-अपने जनपदो में सभी जनपद कांवड़ मार्ग पर सभी एलाउन्समेन्ट / लाउडस्पीकर/ ऑडियो स्ट्रिप के माध्यम से कांवड़ मार्ग पर आने वाले श्रद्वालुओ को पुलिस द्वारा दिये गये निर्देशो का अक्षरक्षः से पालन कराने के लिए प्रेरित करे, तथा नगर निकाय से भी अनुरोध करें।


