सीकर

गौ तस्करों से बचाए गये 50 -60 गौवंश।

गौरक्षकों व ग्रामीणों के विरोध करने पर गौ तस्कर ट्रक को छोड़ हुए फरार।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

रींगस,बावड़ी। ग्राम पंचायत पटवारी का बास में गुरूवार रात्रि करीब साढे नौ बजे करीब श्मशान भूमि के पास अज्ञात लोगों द्वारा गौ तस्करी का मामला सामने आया है। गौ तस्करी के लिए ट्रक में मिट्टी डली हुई व ट्रक के ऊपर तिरपाल लगा हुआ था। गौ रक्षा दल की टीम की महनत रंग लाई है। जिससे कई गौवंशों का बचाया गया। सूचना पर श्रीमाधोपुर, रींगस, खण्डेला, महरौली की गौ रक्षा दल की टीमें व जाजोद थाना अधिकारी व टीम मय जाब्ता रात्रि को मौके पर ही पहुंच गई। गौ विधायक खण्डेला गोरी शंकर अग्रवाल निवासी आभावास ने रात्रि को पटवारी का बास में ही मौके पर ही जाजोद पुलिस को रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट केअनुसार बताया कि पटवारी बास में श्मशान भूमि के पास जोहड़े में करीब साढ़ेनौ बजे अज्ञात लोगों ने लगभग पच्चास से साठ गौ वंशों को अलग अलग झुंड में बांधकर ट्रक नम्बर आरजे 14 जीआर 4496 में लोड कर रहे थे। उस समय कुछ लोगों ने उनकी गतिविधियों को देखा। ट्रक को भगाकर ले जाने लगें। तब कुछ लोगों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालक व गौ तस्कर ट्रक छोडक़र भाग गये। सूचना पर जाजोद पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। गौ रक्षा दल की टीमों व पुलिस ने गौ वंश को बंधन मुक्त करवाया गया। पुलिस ने ट्रक की जांच की और गौ वंशों को लादने के लिए बनाये गये रेम्प की जांच की गई। क्षेत्र में निरन्तर गौ तस्करी की घटनाएं हो रही है। मामला दर्जकर दोषीयों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाये। जाजोद थाना अधिकारी गिरधारी लाल ने बताया कि करीब साढे दस बजे गौ तस्करी की सूचना मिली थी। करीब बीस से तीस बड़े बछड़े, सांड, गायों को जगह जगह रस्सी से बांध हुई मिली। कुछ खुली गाये भी घूम रही थी। गांव में ही ट्रक खड़ा मिला जिसका शीशा टूटा हुआ, टायरों की हवा निकली हुई मिली। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। रात्रि को ही मौके पर रिपोर्ट ले गई थी। रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान जारी है। रींगस थाना के ईलाके के बावड़ी गांव में कुछ दिन पूर्व ही सांड़ के सिंगों को रस्सी से बांधने से खून बहने का मामला समाने आया था। इतना ही नहीं कई वर्ष पूर्व एक नंदी के शरीर पर तेजाब डालने से कई दिनों तक घायल अवस्था में इधर उधर तड़पता रहा उसके बाद मौत हो गई थी। लेकिन आजतक दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हुई।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button