तेज बारिश से घर की छत गिरने से 6 लोग दबे।
एक बच्ची की मौत , तीन बच्चे और मां दबकर हुई घायल , अस्पताल में चल रहा है इलाज।

पुलिस , प्रशासन मौके पर पहुंचा।
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़। तेज बारिश के कारण मकान की छत गिरने से हुआ बड़ा हादसा । मकान की छत गिरने से 4 बच्चों और मां सहित 5 लोग मलबे में दब गए । हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि अन्य 4 लोग गंभीर रूप से हैं घायल हुए हैं सभी लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
जनपद हापुड के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भीखनपुर का मामला।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक मकान भरभराकर गिर गया, हादसे में परिवार के ही पांच लोग दब गये। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई,आसपास के लोग राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंच गये। घटना की सूचना मिलते ही थाना बाबूगढ़ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मकान में दबे लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला और आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया,जहां 9 साल की एक बच्ची को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भीखनपुर में शहजाद की 30 वर्षीय पत्नी फरहाना अपने दो बच्चों निदा उम्र 3 वर्ष, माही उम्र 6 वर्ष व अन्य दो बच्चों नमरा पुत्री मन्नान उम्र 9 वर्ष, अर्शी पुत्री यासीन उम्र 9 वर्ष के साथ बैठी हुई थी, तभी अचानक मकान की छत भरभरा कर गिर गई। घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंच गये। उधर, सूचना मिलते ही थाना बाबूगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन में मकान में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया और उन्हें बाहर निकालकर तत्काल देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने नमरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन बच्चियों और महिला फरहाना का इलाज जारी है। इस घटना को लेकर सी ओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि भीखनपुर गांव में एक कच्चा मकान गिरने से परिवार के ही चार बच्चों सहित एक महिला दब गये,हादसे में एक बच्ची की मृत्यु हुई है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,पूरे मामले की जांच की जा रही है।



