हापुड़
बाइक पर स्टंट बाजी करने वालों पर 20 हजार का जुर्माना ।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़। जनपद में एक बाइक चालक द्वारा स्टंटबाजी
करने का वीडियो वायरल हो रहा था प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के रामगढ़ी क्षेत्र में स्टंट बाजी करते हुए बाईक पर नियतन से अधिक सवारी बिठाकर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुया था, जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर उक्त बाईक का 20 हजार रुपये का चालान किया गया है।


