
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भाजपा के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त पाकुड़ से मिला। इस प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री रूपेश भगत, सोशल मीडिया संथाल परगना प्रभारी जयंत मंडल, आशीष सेन, संजीव साह सौरव सेन शामिल हुए। उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि पाकुड़- दुमका मुख्य मार्ग पर पड़ने वाले हिरणपुर सुभाष चौक से रानीपुर मोड़ तक भीषण जर्जर सड़क को सुव्यवस्थित करने की मांग की गई। साथ ही सुभाष चौक से रवींद्रनाथ चौक एवं पाकुड़ के वन चेक नाका से शहर कोल तक जर्जर रोड के मरम्मत करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि यह सड़क न केवल जर्जर है बल्कि आसपास के गंदे जल भी बहकर पूरे सड़क में फैल एवं यत्र तत्र गड्ढों में जमा हो जाने से आने जाने वाले महिलाओं, स्कूली बच्चों, बूढों आदि सभी तरह के लोगों एवं विभिन्न छोटे-मोटे वाहनों के लिए घर परेशानियों का सबब हुआ है। आये दिन वहां टोटो एवं बाइक पलटने, लोगों के गिरने एवं राह चलने वाले लोगों पर गंदगियों के छींटे पड़ने आदि छोटे-बड़े विभिन्न दुर्घटनाओं के घटित होने की खबर मिलती रहती है,जहां बड़ी दुर्घटना घटित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। स्थानीय जन एवं व्यवसायिक गण त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं क्योंकि उनकी शिकायत है कि विगत 1 साल से विभिन्न माध्यमों से प्रशासन को आग्रह करने के बावजूद आज दिनांक तक कोई उचित जनसुनवाई एवं स्थाई समाधान नहीं हुई है। बरसात में सड़क के गंदे जल नदी की तरह बह रही है एवं यत्र तत्र गड्ढों में जल जमाव के कारण गड्ढा नहीं देखने पर गंदगियों के साथ विभिन्न तरह के दुर्घटनाएं एवं सम्बन्धित क्षतियां परेशानियां लोगों को झेलना पड़ रहा ।है स्थित अति विकट एवं भयावह है जिसका अभिलंब स्थाई समाधान सुनिश्चित किया जाना आवश्यक प्रतीत होता है।



