अमेठी

गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर बी एस ए ने कसा शिकंजा,75स्कूलों को नोटिस थमाई

बेसमेंट में चल रही शिक्षा की दुकानें, अधिकारी मौन

नवीन नामांकन‌ की प्रतिदिन हो रही समीक्षा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमेठी। परिषदीय विद्यालयों में नवीन नामांकनों में वृद्धि के साथ जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने कड़े कदम उठाए हैं। सभी विकास खंडों से प्रतिदिन होने वाले नामांकनों की रिपोर्ट रोज मांगी जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट पर बी एस ए ने 75गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को नोटिस जारी की है। बीईओ के बाद बीएसए ने भी सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर बंद करने का निर्देश दिया है। अगर जल्द से स्कूल संचालक द्वारा खुद स्कूलों को बंद नही किया गया तो प्रसाशन सख्ती के बाद उसे बंद करवाएगा।
जिले में शिक्षा विभाग की लापरवाही से बड़े पैमाने पर अवैध स्कूलों का संचालन हो रहा था। जांच में पूरे जिले में 75 विद्यालय पाए गए। जो गैर मान्यता प्राप्त थे। जिसके बाद सभी स्कूलों को बंद करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी की तरफ से स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किया गया था । लेकिन स्कूल संचालकों ने स्कूलों को बंद नही किया। गैर मान्यता प्राप्त के खिलाफ बीएसए ने भी सख्ती करनी शुरू कर दी है। बीएसए ने सभी स्कूल संचालकों को नोटिस स्कूल बंद करने के लिए नोटिस जारी करते हुए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया।  अगर स्कूल संचालक जल्द से जल्द स्कूलों को बंद नही करते है तो उन पर कार्यवाही करते हुए उन्हें बंद करवाया जाएगा। बीएसए संजय तिवारी ने कहा कि  जिले में 75 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हो रहे हैं।  खंड शिक्षा अधिकारीयों के बाद मेरे द्वारा नोटिस जारी किया गया है । अगर जल्द से जल्द यह स्कूल संचालक अपने स्कूलों को बंद नहीं करते हैं तो विभाग खुद अभियान चला कर सभी स्कूलों में ताला लगाएगा।
इनसेट
बड़ी संख्या में बेसमेंट में चल रहे हैं स्कूल शासन की ओर से रोक लगाए जाने के बाद  बड़ी संख्या में लोग बेसमेंट में शिक्षा की दुकानें चला रहे हैं। बेसमेंट में चल रहे स्कूलों पर अधिकारियों की नजर नहीं जा रही है।नगर अमेठी में धम्मौर रोड  पर लम्बे समय से एक स्कूल बेसमेंट में संचालित  हैं। भेंटुआ में टिकरी चौराहे के पास एक विद्यालय संचालित है। बेसमेंट में चल रहे इस विद्यालय में 150से अधिक छात्र हैं।हारीपुर बाजार में एक विद्यालय दुकान में चल रहा है।भादर में भी कई विद्यालय बिना मान्यता के छोटे छोटे मानकविहीन  कमरों में संचालित हैं। खंड शिक्षा अधिकारी पूजा ने बताया कि राजपती देवी शिक्षण संस्थान कोहरा और ज्ञान स्थली महाराजपुर को नोटिस जारी की गई है। बेसमेंट में चल रहे स्कूलों को शीघ्र बंद कराया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button