अमरोहा
अमरोहा में किराना दुकान में सिलेंडर फटा
रात 2 बजे लगी आग, दो लाख का सामान जला, मालिक ने मांगा मुआवजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : सैद नंगली थाना क्षेत्र के गांव करनपुर सकतपुर में एक किराना दुकान में सिलेंडर फटने से आग लग गई। घटना रात करीब 2 बजे की है। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान के मालिक सोमपाल सिंह किराना स्टोर के साथ दूध की दुकान भी चलाते हैं। सिलेंडर में तेज धमाका हुआ और आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान का सारा सामान जल गया। सोमपाल सिंह आग लगने की सूचना मिलते ही दुकान पहुंचे। लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। सुबह 6 बजे जब वह दुकान पहुंचे तो जला हुआ सामान देखकर स्तब्ध रह गए। इस अग्निकांड में उन्हें करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सोमपाल ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।


