भरत पुर

1947 में बेगार प्रथा के विरोध में दी थी रमेश स्वामी ने शहादत

अमर शहीद रमेश स्वामी जी का 79 वां बलिदान दिवस मनाया

हाथों में ध्वज पताका लिए प्रातः युवाओं ने निकाली प्रभात फेरी

आर्य समाज पद्धति से होगा हवन यज्ञ

पुष्प अर्पित कर दीं श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर : शहीदों की चिताओं पर हर वर्ष लगेंगे मेले,वतन पर मरने वालों का यहीं बाकी नामों निशान होगा।इन पंक्तियों को सुनकर भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे को राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश में पहचान दिलाने वाले अमर शहीद रमेश स्वामी जी का 79 वां बलिदान दिवस 5 फरवरी गुरुवार को नम आंखों से गर्व के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जहां 5 फरवरी गुरुवार के दिन हर युवक, महिला, बुज़ुर्ग और बच्चे स्वामी जी को याद करते हुए आंखों में आसूं लिए अमर शहीद रमेश स्वामी पार्क में पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वहीं अमर शहीद रमेश स्वामी जी के परिवार जन वीरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, पिन्टू, राहुल स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि त्याग और बलिदान के लिए कस्बे की भूमि पर ब्राह्मण कुल में पिता जुगल किशोर शर्मा जी के यहां माता गुलाब कौर की कोख से 1904 में जन्मे रमेश स्वामी जी जिनका मूल नाम कुन्दन लाल शर्मा था। ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लोहा लेते हुए बेगार प्रथा का विरोध किया। और विरोध में बस के नीचे लेट गए और अंग्रेजी हुकूमत ने उनके ऊपर 5 फरवरी 1947 को बस चढ़ा दी जहां उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। अमर शहीद रमेश स्वामी जी के 79 वें बलिदान दिवस पर 5 फरवरी गुरुवार को सुबह 5 बजे हाथों में ध्वज पताका लिए प्रभात फेरी पोस्ट ऑफिस के पास सरकारी अस्पताल सड़क मार्ग स्थित रमेश स्वामी पार्क से कस्बे के विभिन्न मार्गों पुरानी सब्जी मण्डी,मैन बाजार, पुरानी अनाज मण्डी,हिण्डोंन सड़क मार्ग से होकर निकालते हुए जब तक सूरज चांद रहेगा, स्वामी जी आप का नाम रहेगा,,, के साथ भारत माता एवं वीर शहीदों के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान और देश भक्ति मय कर दिया गया। वहीं प्रभात फेरी के बाद रमेश स्वामी पार्क में कन्या गुरुकुल आर्य समाज की छात्राओं एवं पदाधिकारियों प्रधान वैध दिनेश चन्द पाण्डेय के सानिध्य में आर्य पद्धति से हवन यज्ञ कर स्वामी जी की आत्मा शांति के लिए आहुतियां प्रदान की गई। वहीं रमेश स्वामी पार्क में श्रद्धांजलि सभा में नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता प्रकाश जाटव, रमेश स्वामी पार्क के अध्यक्ष गोविन्द सिंह पाण्डेय, कांग्रेस शहर अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश अवस्थी,कवि पूरनमल निर्द्वन्द, तहसील भुसावर में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी शैलेश कुमार शर्मा उर्फ शैला बाबा, कमलाकान्त शर्मा, गंगाराम पाण्डेय, सतीश कुमार आदि सहित सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थाओं से पधारे हुए वक्ताओं एवं स्वामी जी के परिवार जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अमर शहीद रमेश स्वामी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button