धनबाद

धनबाद शहर में लाखों रुपया खर्च कर भी रह गया ट्रैफिक सिग्नल लाइट एवं कैमरा शोपीस मात्र बनकर

Despite spending lakhs of rupees in Dhanbad city, traffic signal lights and cameras have become mere showpieces

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। आप अक्सर शहर के चौक चौराहे में सिग्नल और सीसीटीवी कैमरा लगे हुए जरूर देखे होंगे सिग्नल का काम सिग्नल व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखना है एवं सीसीटीवी कैमरा का काम है वहां पर हो रहे किसी भी प्रकार की अवस्था पर निगरानी बनाए रखना है लेकिन प्रशासन द्वारा लाखों रुपए खर्च कर लगाए गए सिग्नल एवं कैमरा कुछ ही दिन चलकर खराब हो जाए तो इसका क्या जवाब है आइए हम बात करते हैं धनबाद शहर की जहां पर रणधीर वर्मा चौक चंद्रशेखर चौक श्रमिक चौक बैंक मोड़ धनसार एवं अन्य जगहो मैं लाखो करोड़ों खर्च कर लगाए गए कैमरा एवं सिग्नल लाइट मात्र और मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं जो सिर्फ एक माह चलकर खराब पड़ा हुआ है जिसको देखने वाला कोई नहीं यदि संजोग वस कभी भी चौक चौराहे पर कोई घटना घटित हो जाता है तो पुलिस प्रशासन या फिर ट्रैफिक या बोलकर अपना हाथ उठा लेंगे की कैमरा खराब था यदि सिग्नल की बात करें तो जहां-जहां हमने चिन्हित किया वहां-वहां मंत्र एक या दो ट्रैफिक हवलदार देखने को मिलते हैं जो पूरे क्षेत्र को नियंत्रित करते हैं यदि बड़े लगन और इरादतन कैमरा और सिग्नल की बत्ती लगाई जाती है तो उनकी देखरेख कौन करेगा यह एक बड़ी सोचनीय बात है यदि इतनी राशि खर्च कर कोई वस्तु लगाई जाती है तो उनकी देखरेख क्यों नहीं होती है?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button