बरेली
सम्बंधित अधिकारियों को सी0एम0 डैशबोर्ड में रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में विकास विभाग की सी0एम0 डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सी0एम0 डैशबोर्ड में रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मई माह में हमारे जनपद की रैंकिंग अच्छी थी लेकिन इस बार रैंकिंग काफी नीचे चली गयी है। यह लापरवाही का द्योतक है, समस्त सम्बंधित अधिकारी अपनी रैंकिंग में सुधार करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि अधिकारियों को कार्य में कोई कठिनाई आती है या किसी स्तर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता तो उक्त के सम्बन्ध में अवगत कराया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने सी0एम0 डैशबोर्ड की रैंकिंग खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उप निदेशक कृषि को रैंक में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए गए कि जितने भी बिल हैं उसे अनिवार्य रूप से लगाकर भुगतान कराया जाए। इसके अतिरिक्त अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, कृषि, ए0आर0एल0एम0 , प्रधानमंत्री आवास योजना, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन, नमामि गंगे, फैमली आईडी, लोक निर्माण विभाग आदि के अधिकारियों को रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द प्रकाश श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



