अमरोहा

अमरोहा में बारात में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट

10 लोग घायल, 8 नामजद समेत 20 के खिलाफ केस दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

अमरोहा : जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में एक बारात के दौरान दो समाजों के बीच हुए विवाद में 10 लोग घायल हो गए। घटना सोमवार की देर शाम की है। मुरादाबाद के गांव भोपुर मिठोनी से जाटव समाज के रामगोपाल की दो बेटियों की बारात आई थी। बारात चढ़त के दौरान रहदरा गांव के यादव समाज के चार युवक कार से आए। उन्होंने रास्ते से बारात हटाने की मांग की। इस बात को लेकर बारातियों और यादव समाज के लोगों में विवाद शुरू हो गया। जल्द ही यादव समाज के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। विवाद ने मारपीट और पथराव का रूप ले लिया। इस दौरान बारात में शामिल सनी, कन्हैया, रोहित, अभिषेक, दीपक, गुड्डू समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

गजरौला थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान के अनुसार, कन्हैया की शिकायत पर रहदरा निवासी निपेंद्र, विवेक, शिवम, गोलू, निशांत, जितेंद्र, काकी, गोपी और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी अभद्रता की और फरार हो गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button