अमरोहा
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िए की मौत
ट्रैक्टर ट्राली से गिरने से हुआ हादसा, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : डिडौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आई। संभल-जोया रोड पर कपासी चौकी के पास स्पीड ब्रेकर से गुजरते समय ट्रैक्टर ट्राली से एक कांवड़िया गिर गया। हादसे में कांवड़िए की मौत हो गई।
शव का पोस्टमार्टम करवाया गया
मृतक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। वह अपने भाई दयाराम के साथ गांव कैली पत्रासी से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहा था। मृतक के बड़े भाई दयाराम ने बताया कि स्पीड ब्रेकर की वजह से ट्रैक्टर ट्राली में बैठा मुकेश सड़क पर गिर गया। घायल मुकेश को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दयाराम डिडौली थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। डिडौली थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य है। यह हादसा ट्रैक्टर ट्राली के स्पीड ब्रेकर से गुजरने के दौरान उछलने से हुआ है।



