खैरथल

जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में आमजन के सुने परिवाद

विधायक दीपचन्द खैरिया रहे मौजूद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा । जिला कलक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा के वीसी सभागार में आयोजित की गई। जिला स्तरीय जनसुनवाई में 75 प्रकरण प्राप्त हुए। जिला कलेक्टर ने मौके पर परिवादों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिये। जिला स्तरीय जनसुनवाई में नकल दिलवाने, पत्थरगढी, सीमा ज्ञान, सहायता राशि, रास्ता खुलवाने बाबत, नाले की चौड़ाई एवं रैम्प बनवाने, अतिक्रमण हटाने, बिजली का खंभा हटाने, मुआवजा राशि दिलवाने, गंदे पानी कि निकासी, साफ सफाई, पीएम किसान निधि, पेंशन प्रकरण, रोड की मरम्मत करवाने, जल जीवन मिशन के तहत गांव में कार्य करवाने सहित अन्य परिवाद प्राप्त हुए जिन पर जिला कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए संबंधित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी और सम्बंधित विभागों को परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने सभी परिवादियों को की गई कार्यवाही से अवगत कराते हुये गुणवत्तापूर्ण प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने कहा अधिकारी प्रकरणों को लेकर ना बैठे, परिवाद के आवंटित होने पर हाथों-हाथ निस्तारण करें तथा कोशिश करें कि परिवादी को दोबारा जनसुनवाई में ना आना पड़े। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान विधायक किशनगढ़ बास दीपचंद खैरिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, सहकारिता विभाग अधिकारी वेद प्रकाश सैनी, अधीक्षण अभियंता धर्मवीर यादव, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी बीना गुप्ता, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग हवा सिंह जाट,नोडल अधिकारी आयुर्वेदिक विभाग अजीत बाल्यांण, पीएचईडी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी  वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button