गाजियाबाद

शिव वाटिका कॉलोनी में अवैध कब्जे का मामला – पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लोनी। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) लोनी के कार्यालय में एक पीड़िता ने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई और कहा – “साहब, मैं बर्बाद हो गई हूं।”
पीड़िता ने बताया कि चार साल पहले उसने शिव वाटिका, लोनी बॉर्डर में एक प्लॉट खरीदा था, लेकिन कॉलोनी के कथित कॉलोनाइजर और दो अन्य लोगों ने उसके प्लॉट पर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं, पीड़िता के अनुसार उसके मकान के सामने बनी गली पर भी अवैध रूप से प्लॉट बना दिया गया है।
महिला ने आरोप लगाया कि कॉलोनाइजर दबंग और पैसे वाला है, जिसके कारण उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
पीड़िता की गुहार सुनने के बाद उपजिलाधिकारी लोनी ने मौके पर जांच के लिए स्थानीय लेखपाल को पुलिस बल के साथ भेजने के आदेश दिए। लेकिन आरोप है कि लेखपाल थाने में बैठकर केवल कॉलोनाइजर को फोन करता रहा और मौके पर नहीं पहुंचा।
पीड़िता अपने पूरे परिवार के साथ लोनी बॉर्डर थाने में रो-रोकर अपने प्लॉट पर हो रहे अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती रही, लेकिन न पुलिस बल मौके पर पहुंचा और न ही लेखपाल।
एसडीएम के आदेश के बाद भी कार्रवाई न होना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह है कि क्या इस गरीब महिला को न्याय मिल पाएगा या नहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button