धनबाद
धनबाद के निरसा की राजा कोलियरी में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से मजदूर की मौत
A laborer died due to mine collapse during illegal mining at Raja Colliery of Nirsa in Dhanbad

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। निरसा स्थित ईसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत राजा कोलियरी में आज सुबह 11:30 बजे अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से विशाल नामक एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक न्यू धमाल, निरसा का निवासी था। स्थानीय मुखिया दिनेश सिंह ने बताया कि अवैध कोयला कारोबारी अरमान शेख और अरबाज शेख द्वारा मजदूरों से दिन-रात अवैध खनन कराया जाता है। इसी दौरान यह हादसा हुआ। बताया गया कि अवैध माइंस से कोयला निकालकर पिकअप वाहनों से इकट्ठा कर ट्रकों से बाहर भेजा जाता है। घटना के काफी देर बाद तक ईसीएल और पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे के वक्त माइंस में कितने मजदूर मौजूद थे या कितने घायल हुए हैं।



