झुंझुनू

भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 10 वां स्थापना दिवस एवं जिलाध्यक्ष विकास आल्हा का जन्मदिन धम्म हाल बुद्ध विहार जय पहाड़ी में 21 को मनाया जाएगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं बगड़। भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 10 वां स्थापना दिवस एवं भीम आर्मी के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष विकास आल्हा का जन्मदिन 21 जुलाई सोमवार को शाम 3 बजे जयपहाड़ी स्थित धम्म हाल बुद्ध विहार में भंते विनयपाल बौद्ध के सानिध्य में मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम आर्मी प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह जोसवाल रहेंगे जबकि जिलाध्यक्ष विकास आल्हा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर भंते विनयपाल के सान्निध्य में बौद्ध रीति-रिवाज अनुसार आयोजन संपन्न होंगे। विकास आल्हा ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर बहुजन समाज को एकजुटता, आत्मसम्मान और शिक्षा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जाएगा। भीम आर्मी का यह आयोजन सामाजिक जागरूकता, समरसता और सामाजिक न्याय की दिशा में एक प्रेरक पहल है। शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो यही बाबा साहेब का संदेश आज भी हमारे मार्ग को आलोकित करता है। स्थापना दिवस पर इस संकल्प को दोहराते हुए हम बहुजन समाज को शिक्षा, अधिकार और समानता की रोशनी से जोड़ेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button