अमरोहा
अमरोहा के गांव में दो पक्षों में विवाद
छतों से एक-दूसरे पर किया पथराव, वीडियो आया सामने; पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : डिडौली थाना क्षेत्र के गांव गंदासपुर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग छतों पर चढ़कर एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा
पीड़ित दिनेश कुमार ने डिडौली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके भतीजे के साथ गांव के कुछ लोगों ने मामूली बात पर मारपीट की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने छत पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



