बोकारो जिले में बंदूक की नोक पर अपहरण और लूट
Kidnapping and robbery at gunpoint in Bokaro district

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो में दिनदहाड़े बन्दूक की नोक पर पहले किया अपहरण और फिर 50 लाख की लूट को अंजाम देकर लुटेरे भाग निकले। चास के अलकुशा मोड़ पर घटित इस दिनदहाड़े लूट कांड को लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। यह घटना 18 जुलाई की है। रांची के दो बिल्डर अभय सिंह और जय 50 लाख कैश रुपए के साथ चार पहिया वाहन से बोकारो होते हुए सिंदरी जा रहे थे। चास ( मु. ) थाना क्षेत्र के अलकुशा मोड़ पर उनकी गाड़ी के आगे आकर पिस्तौल दिखाकर गाड़ी रुकवाई। उनकी इस हरकत को देख मोड़ पर मौजूद लोगों ने उन पर पथराव भी किया। लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर पथराव की परवाह न करते हुए दोनों बिल्डर को गाड़ी में बैठाया और थोड़ी दूर जाकर उन्हें गाड़ी से बाहर फेक कर चलते बने। गाड़ी के अन्दर लुटेरों ने 50 लाख की रकम अपने कब्जे में ले ली। पुलिस अधीक्षक, बोकारो हरविंदर सिंह के अनुसार इस घटना को लेकर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। सीडीपीओ,चास प्रवीण सिंह के नेतृत्व में यह टीम जल्द ही अपराधियों को हिरासत में ले लेगी।



