पाकुड़

तोड़ाई पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Legal awareness program was organized in Todai Panchayat Bhawan

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव सदिश उज्जवल बेक के मार्गदर्शन में आज पाकुड़ के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत तोड़ाई पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सहायक गंगाराम टुडू ने नालसा के स्कीम , साथी योजना के तहत आधार के लिए सर्वेक्षण और ट्रैकिंग एवं समग्र समावेशन तक पहुंच” जिसमें निराश्रित बच्चों को चिन्हित कर उनको मिलने वाले अधिकार से जोड़ने हेतु आधार कार्ड बनवाने , नालसा द्वारा चलाई जा रही जागृति इकाई के तहत लोगों को न्यायिक सेवाओं और उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही दिव्यांग बच्चों को योजनाओं से जोड़ने एवं उनके अधिकार पर विशेष रुप से जागरूक की गई। इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू ने बाल विवाह, नशा मुक्ति समेत समाज के हित से संबंधित कई मुद्दे पर जागरूक की। पीएलवी याकूब अली, मैनुल शेख ने संयुक्त रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाले मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। मौके पर पंचायत के प्रतिनिधि समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button