अमेठी

यात्री शेड से रातों रात हटाई गई नेता जी मुलायम सिंह यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की तस्वीरें

अमेठी की राजनीति गरमाई सोशल मीडिया पर सुर्खियों में तस्वीरें हटाने का प्रकरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमेठी। विधायक निधि से अमेठी में यात्री शेड के निर्माण कराए जा रहे हैं। यात्री शेड में सपा संस्थापक नेता जी मुलायम सिंह यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की फोटो हटाए जाने का मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। यात्री शेड से फोटो हटाए जाने के बाद प्रजापति परिवार की भावी राजनीति को लेकर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विधायक महाराजी प्रजापति   ओर से विधायक निधि से सोलर लाइटें लगवाने के बाद यात्री शेड का निर्माण कराया जा रहा है। यात्री शेड में कार्यदाई संस्था ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की तस्वीरें लगवाई गईं थीं।
सूत्रों का कहना है कि किसी ने सरकारी धनराशि से हो रहे कार्यों में सपा संस्थापक और पूर्व कैबिनेट मंत्री के फोटो लगवाने पर गहरी आपत्ति जताई और मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल से शिकायत दर्ज कराई। मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर बीती रात दोनों तस्वीरें हटा दी गई हैं।
विधायक प्रतिनिधि अनिल प्रजापति से पूछने पर उन्होंने कहा कि सी डी ओ के आदेश पर तस्वीरें हटाई गई हैं।
सपा जिलाध्यक्ष राम उदित ने इस मामले में पर कोई बात नहीं की और कहा कि प्रदेश नेतृत्व को आज ही जानकारी दी जाएगी।
जबकि युवा सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव देश के रक्षा मंत्री रह चुके हैं । उनका पूरी दुनिया में सम्मान है।सपा विधायक की विधायक निधि से कराए गए कार्यों में  यदि कहीं भी उनकी तस्वीर लगा दी गई तो उसका अपमान नहीं होना चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button