पाकुड़

पुलिस ने नक़ली/ जाली नोट छापने की गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Police busted a gang printing fake notes, three arrested

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र से जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो यूट्यूब से नोट छापने की तकनीक सीखकर फर्जी करेंसी का कारोबार चला रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करीब 30 वर्षीय बादशाह खान (राजपोखर) थाना पाकुड़िया और गोड्डा जिले के दीपक पंडित एवं चमकलाल पंडित बड़ा धमनी थाना सुन्दरपहाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस के द्वारा इनके पास से लगभग ₹7100 मूल्य के ₹500 और ₹100 के जाली नोट, कलर प्रिंटर, स्कैनर, विशेष कागज, तीन मोबाइल फोन, और दो बाइक बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि इन युवकों ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा और स्थानीय बाजार में खपाने की कोशिश कर रहे थे। सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर इन्हें रंगे हाथों पकड़ा। इनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। गिरोह के सदस्य लंबे समय से फर्जी नोट तैयार करने की योजना पर काम कर रहे थे। खास बात यह है कि ये लोग केवल तकनीक का गलत इस्तेमाल ही नहीं कर रहे थे, बल्कि पूरे शातिर अंदाज़ में बाज़ार में इसे धीरे-धीरे चलाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस की सजगता और समय पर कार्रवाई से एक बड़ा अपराध रुक गया। अब पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संलिप्त लोगों तक भी पहुंचा जा सके। उन्होंने कहा कि बीते दिनों नगर थाना पाकुड़ क्षेत्र से जाली नोट मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया था, और वो महिला बादशाह खान की पत्नी हैं। आपको बताते वृतांत को लेकर विभिन्न सुसंगत धाराओं के साथ पाकुड़िया थाना में प्राथमिकी दर्ज की है और अनुसंधान जारी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीएसपी (मुख्यालय ) जितेंद्र कुमार, एसडीपीओ विजय कुमार, एसडीपीओ डीएन आजाद, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, समेत गठित विशेष जांच टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button