धनबाद

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता रतीलाल टुडू का टुंडी के पहाड़पुर बरवाटांड़ में भव्य स्वागत

Senior leader of Jharkhand Mukti Morcha Ratilal Tudu was given a grand welcome in Paharpur Barwatand of Tundi

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। टुंडी के पहाड़पुर, बरवाटांड पंचायत में वन अधिकार कानून समिति द्वारा आयोजित ग्राम सभा के माध्यम से जाहेर थान स्थल जांच कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि रतिलाल टूडू उपस्थित हुए । जहां वन अधिकार कानून के मास्टर ट्रेनर चंदन कुमार ने वन अधिकार कानून के तहत प्राप्त शक्तियों का वर्णन किया। कहा बरवाताण्ड पंचायत में जाहेर थान के लिए 109 डिसमिल जमीन चिन्हित कर सरकार से सामुहिक दावा पेश करेगी। वही रतिलाल टूडू ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल, जंगल जमीन को बचाने के लिए आदिवासी, आदिवासियत को बचाने की जरूरत है। वन अधिकार कानून सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण, पुनरुत्पादन, संरक्षण या प्रबंधन का वन में रहने वाले अनुसूचित जनजातियों और अन्य पारंपरिक वासियों के अधिकारों को मान्यता देता है. इस कार्यक्रम में सनोट सन्थाल समाज के सयोजक रमेश टुडू केन्द्रिय अध्यक्ष सनातन सोरेन,जिला परिषद प्रतिनिधि गुरुचरण बसकी,लखिन्द्र हांसदा, आदि की गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button