हापुड़

जिलाधिकारी अभिषेक पांडे की अध्यक्षता में धौलाना में समाधान दिवस का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड़ : जिलाधिकारी अभिषेक पांडे की अध्यक्षता में धौलाना तहसील के सभागार में  द्वितीय समाधान दिवस का आयोजन किया गया । समाधान दिवस में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गालंद निवासी एक पीड़ित दंपति ने ग्राम गालंद निवासी रॉबिन को भूमाफिया , दबंग बताते हुए अपने मकान पर अनधिकृत रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया । पीड़ित का आरोप है कि वह यूपी के बस्ती जनपद के रहने वाले हैं । वहां की अपनी जमीन बेचकर ग्राम गालंद में मकान खरीद कर उसमें रह रहे थे । लगभग तीन चार दिनों के लिए अपने गांव जनपद बस्ती गए थे । इसी बीच मौका पाकर गालंद निवासी रॉबिन और उसके एक साथी ने हमारे मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया।अपने मकान पर कब्जा पाने के लिए न्याय की आस में दर दर भटकते  गरीब परिवार ने अब धौलाना के समाधान दिवस में डीएम हापुड अभिषेक पांडे से गुहार लगाई है। वहीं डी एम अभिषेक पांडे ने दो दिन में मामले का निस्तारण करने के आदेश दिए हैं ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button