गोड्डा

मेहरमा अंतर्गत निर्माणाधीन पुल का मंत्री ने किया निरीक्षण, 

- निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/मेहरमा : प्रखंड के मड़पा पंचायत अंतर्गत बासकी कित्ता गांव में निर्माणाधीन पुल का झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह निरीक्षण करने पहुंचीं। मंत्री ने मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने तय समयसीमा के भीतर कार्य को हर हाल में पूरा करने के स्पष्ट आदेश दिए।
मंत्री ने निरीक्षण के बाद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान है। उन्होंने यह भी कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए क्षेत्रीय विकास में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। वहीं मंत्री के दौरे को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और लोगों ने उम्मीद जताया कि बेहतर ढंग से इस पुल के बन जाने से आवागमन के साथ साथ स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button