धनबाद

धनबाद के तेलीपाड़ा के सिमलडीह में राशन दुकान पर चोरों ने किया हाथ साफ, हजारों की नकदी और ड्राई फ्रूट्स ले उड़े

Thieves looted ration shop in Simaldih, Telipada, Dhanbad, stole cash and dry fruits worth thousands

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। जिले के तेलीपाड़ा सिमलडीह इलाके में बीती रात चोरों ने एक नई राशन दुकान को अपना निशाना बनाया है। सदर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में चोरों ने कृष्णा साव की दुकान से लगभग 20 हजार रुपये नकद और तीन पेटी ड्राई फ्रूट्स भी ले उड़े। घटना का पता शनिवार सुबह चला, जब दुकान संचालक कृष्णा साव के बेटे पंकज साव दुकान पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था और अन्दर सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद पंकज ने तुरंत सदर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पंकज साव ने बताया कि करीब दो महीने पहले ही तेलीपाड़ा में यह राशन दुकान खोली थी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button