मुरादाबाद
योगी सरकार के आदेशों की अनदेखी कर मुस्लिम होटल पर परोसा जा रहा था मांस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भोजपुर थाना स्थित बस स्टैंड काशीपुर मार्ग हाईवे किनारे मुस्लिम होटल पर विश्व हिंदू महासंघ ने भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ छापा मारा गया, जिसमे होटल संचालक रूकसार पुत्र शराफत के होटल पर सावन माह में प्रतिबंधित मांस पर रोक लगने के बावजूद भी होटल पर मांस बनाकर परोसा जा रहा था।
विश्व हिंदू महासंघ ने सूचना मिलने पर होटल पर मारा छापेमारी कर कार्यवाही की मांग
विश्व हिंदू महासंघ के मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भारती ने बताया कि पिछले कई दिनों से भोजपुर क्षेत्र की सूचना मिल रही थी, कि होटलों पर प्रतिबंधित मांस के होटलों का संचालन किया जा रहा है, जिसको संज्ञान में लेकर आज भारी संख्या में एकत्र होकर कार्यकर्ताओं के साथ थाना भोजपुर पहुंचे और होटल पर छापेमारी की और होटल पर बड़े भागनों में पका हुआ मांस पाया गया, जिसको देख संगठन के कार्यकर्ता भड़क गए और पास के दो होटल संचालक भी अपने होटल को बंद कर मौके से फरार हो गए, तथा सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और होटल को सीज कर दिया गया है, तथा विश्व हिंदू महासंघ मण्डल अध्यक्ष ने फरार चल रहे होटल संचालकों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।




