
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ समेत आसपास के इलाकों में में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार को बाजार में रौनक नहीं दिखा गया। साथ ही सड़कों पर आम लोगों की आवाजाही के सरपट दौड़ती वाहनों की भी काफी कमी देखी गई। अहले सुबह से ही आसमान में ठंड हवा के साथ आसमान में काली घनघोर बादल छाने के रिमझिम बारिश होता रहा। बारिश के साथ ठंड हवा के कारण लोग घरों से कम निकले। ऐसे तो रविवार अवकाश का दिन हुआ करता ही है, फिर भी लोग अन्य अवकाश के दिनों के जैसा खराब मौसम के कारण घरों से बेहद कम निकले। बेहद जरूरत पड़ने पर ही लोग घरों से निकलने। वही क्षेत्र में धान रोपाई काम लगभग पूरा हो गया। वही बीते शुक्रवार हल्की बारिश हुई थी, जबकि शनिवार को न के बराबर बारिश हुई। हालांकि रविवार को शाम के वक्त आसमान साफ रहा और बाजारों लोग ज़रुरत के सामान खरीद- फरोख्त करते हुए नजर आये।



