श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, हापुड़ की पूर्व छात्रा कनिष्का का आईआईटी रुड़की में चयन।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़ । श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, हापुड़ की प्रारम्भ से ही मेधावी छात्रा रही कनिष्का पुत्री छत्रपाल ने सन 2024 में कक्षा बारहवी की परीक्षा उत्तीर्ण कर उसी वर्ष जेईई-एडवांस की परीक्षा भी उत्तीर्ण की किन्तु ऐच्छिक स्ट्रीम न मिलने के कारण विषम परिस्थितियों में भी छात्रा ने हार न मानते हुए अपने माता-पिता के मार्ग दर्शन से इस वर्ष पुनः जेईई-एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईआईटी रुड़की मे केमिकल इंजीनियरिंग में सीट सुनिश्चित की तथा अपने परिवार के साथ-साथ विद्यालय का नाम भी सम्पूर्ण जनपद में रोशन किया। कनिष्का अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षकगण तथा माता-पिता के द्वारा पग-पग पर दी गई प्रेरणा को देती है। छात्रा की सफलता पर विद्यालय की व्यवस्थापिका स्वाति गर्ग तथा प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।


