गोड्डा

झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ की बैठक आयोजित 

4 अगस्त को विधानसभा घेराव का हुआ निर्णय 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 गोड्डा : झारखण्ड राज्य विद्यालय रसोईया संघ राज्य कमिटी की बैठक संघ की राज्य महासचिव गीता मंडल की अध्यक्षता में धनबाद मे आयोजित हुईं। इस बैठक का संचालन राज्य संगठन सचिव नारायण महतो ने किया।
बैठक मे सर्वम्मती से  निर्णय लिया गाय की  4 अगस्त को 80 हजार रसोईया विधान सभा का घेराव करेंगी। सभा को सम्बोधित करते हुए राज्य महासचिव कॉमरेड गीता मंडल ने बोली की  राज्य सरकार और रसोईया संघ के बिच जिन मांगो पर सहमति बनी थी, राज्य सरकार अब तक लागु नहीं की है। जिसके कारण राज्य के 80 हजार रसोइया के मन मे भारी आक्रोश है। क्योंकी  सरकार वार्ता करके भी मुकर रही है। इसलिए अभी से ही  सभी रसोईया बहने तैयारी मे लग जांय और 4 अगस्त को विधान सभा को घेर ले।
 रसोइया की मुख्य मांगों में रसोइया को 65 वर्ष तक के लिए स्थाई किया जाय, सभी रसोइया को 27 हजार मानदेय दिया जाय, सभी रसोइया को प्रति माह मानदेय भुगतान किया जाय, ड्रेस कोड लागु किया जाय, सभी रसोइया को 10 लाख का बीमा किया जाय, सभी रसोइया को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाय आदि बातें शामिल है। इन्ही सब मांगो को लेकर 4 अगस्त 2025 को  विधानसभा का घेराव करेंगी। राज्य महासचिव ने कहा कि एक तरफ सरकार महिलाओ को मईया सम्मान योजना के तहत 2500 रूपये दे रही है, वही दूसरी और विद्यालय मे खाना बनाने वाली रसोईयो को मात्र 2000 रूपये दे रही है। जो घोर अपम्मान जनक है। राज्य के महिलाओ के लिए इससे बड़ा अपमान और क्या हो सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button