मथुरा
मथुरा सांसद हेमा मालिनी नेसिविल लाइन में पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र की व्यवस्थाएं जांचीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने सिविल लाइन स्थित पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र (एबीसी) की व्यवस्थाएं परखीं। साथ ही श्वानों के भोजन की गुणवत्ता, नसबंदी के बाद देखभाल और उन्हें छोड़ने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने नगर निगम द्वारा पशु कल्याण और जन स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सिविल लाइन में 130 क्षमता वाले एबीसी सेंटर में 125 श्वान संरक्षित हैं। टीकाकरण और नसबंदी के बाद इन्हें यहां से छोड़ दिया जाता है। शनिवार को सांसद होमा मालिनी ने नगर आयुक्त जग प्रवेश व अन्य अधिकारियों के साथ उन्होंने इस सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने श्वानों को पकड़ने की विधि, दवाइयां एवं वेक्सीनेशन की प्रक्रिया सहित अन्य कार्यप्रणाली को परखा। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, डॉ. विकास पाठक (डीन, वेटरनरी कॉलेज), प्रोफेसर डॉ. संजय पुरोहित, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. आरसी पांडेय मौजूद रहे।



