गोड्डा

मेहरमा बायपास सड़क गड्ढे में तब्दील, कभी भी हो सकती है बड़ी घटना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/मेहरमा : राष्ट्रीय राजमार्ग गोड्डा- पिरपैती (एनएच 133) की मेहरमा बाईपास सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। जर्जर सड़क में जमा बारिश के पानी की वजह से गहराई का पता नहीं चलता और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। गोड्डा- पिरपैती मुख्य सड़क के बाईपास में बटेश्वर गंगा पंप नहर पुल के बाद सिद्धू कानू चौक फिरोजपुर बस स्टैंड तक स्थिति देनिए बनी है। सड़क के किनारे निजी क्लीनिक सरकारी बैंक दो अलग-अलग नामी गिरामी टाइल्स कंपनी एवं एक दो पहिया वाहन के बड़े-बड़े शोरूम है। लाल की पूर्व में सड़क की मरम्मती का कार्य कराया गया था। परंतु वह नाकामी साबित हुआ और वर्तमान में सड़क को देखकर लगता है यह पता लगाना मुश्किल है कि गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढे बाराहाट मुख्य बाजार में जाम के कारण बना रहने से सभी बड़े वाहन इसी मार्ग से परिचालन करते है। जिसमें लंबी रूट वाली पहन बसे और ट्रक भी शामिल हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button