बागपत

टयौढी गांव में 19 जुलाई को श्री दक्ष प्रजापति सेवा समिति द्वारा मेडिकल कैंप एवं शिकंजी भंडारा आयोजित किया,

यह कार्यक्रम 5 दिन तक जारी रहेगा। आगामी कार्यक्रम की बनी रूपरेखा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
टयौढी (बागपत)। श्री दक्ष प्रजापति सेवा समिति, बागपत द्वारा ग्राम टयौढी में एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप और शिकंजी भंडारे का आयोजन किया गया। समिति के संस्थापक, संरक्षक, अध्यक्ष  एवं अन्य पदाधिकारियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में आए ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव की सलाह भी दी गई।
समर्पित सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही समिति
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र मलानिया प्रजापति ने कहा कि
> “समाज में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में कार्य करना हमारा कर्तव्य है। श्री दक्ष प्रजापति सेवा समिति केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक जन-जागरण आंदोलन है। हमारा उद्देश्य प्रजापति समाज को संगठित करते हुए सेवा कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाना है।”
उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा समिति मुजफ्फरनगर द्वारा बागपत के रोशनगढ़ पिलाना में 14 सितंबर को छात्रों को सम्मानित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है। यह कार्यक्रम समाज को नई दिशा देने वाला होगा।
सह-संस्थापक विनोद शुक्रालिया ने जोड़े आत्मीय विचार
कार्यक्रम में सह-संस्थापक प्रजापति विनोद शुक्रालिया ने कहा –
> “श्री दक्ष प्रजापति सेवा समिति का हर कार्यक्रम समाज के लिए एक संदेश होता है। टयौढी जैसे गांवों में कैंप लगाना यह दर्शाता है कि हम जड़ों से जुड़े हैं और वहीं से ऊर्जा ले रहे हैं। समाज की तरक्की तभी संभव है जब हम स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मबल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें।”
उन्होंने 14 सितंबर के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया और सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर तैयारियों में जुटने की अपील की।
समिति पदाधिकारी व समाजसेवियों की रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में समिति के संस्थापक डॉ. अशोक कुमार प्रजापति, संरक्षक राकेश प्रजापति (बरनावा), उपाध्यक्ष संजय प्रजापति (बागपत), सचिव सुरेश (सबगा), कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति, ब्लॉक प्रतिनिधि रमेश दीवान, प्रमोद प्रजापति (सबगा), अनुज प्रजापति (खेकड़ा), मनोज प्रजापति (बागपत), भीम सिंह प्रजापति (पिलाना) समेत टयौढी एकता मंच से राजवीर, बिजेंद्र, सोहनपाल, सुरजी, चरण सिंह, अरविंद, सत्यपाल (हलवाई), वीरेंद्र, अमित, अनिल महादेव, योगेश राणा, रजत, अरुण, अंकुश आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन अनुशासन और आत्मीयता से किया गया। ग्रामीणों ने भी समिति के कार्यों की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button