बेतुल
बैतूल पंचशील बुद्ध विहार परिसर में पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया, जिला बैतूल के तत्वावधान में एवं जिलाध्यक्ष सन्दीप पाटिल के नेतृत्व में रविवार को पंचशील बुद्ध विहार, सदर बैतूल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बुद्धिष्ट सोसायटी के संरक्षक आयु एनके मांडवे, सीएस उबनारे, डॉ.राजकमल मेश्राम, आशा मांडवे, डॉ चंचल मेश्राम, पंचशील बुद्ध विहार के पूर्व अध्यक्ष आयु. धनराव चंदेलकर, जिला महासचिव आयु.कमलेश उबनारे, जिला उपाध्यक्ष धर्मदास दवंडे, जिला कोषाध्यक्ष शिवकिशोर पाटिल, संगठन मंत्री. रुपेश पाटिल, सुरभि पाटिल, सरिता पाटिल, जिला सचिव दिनेश पाटिल,किशोर झरबडे, दिनेश मानकर, नीलम उबनारे, पंचशील बुद्ध विहार के अध्यक्ष जाधोराव सूर्यवंशी, सचिव श्यामराव नागले, कोषाध्यक्ष विनोद दवंडे, सदस्यगण अजय भूमरकर, भाऊराव पाटिल, ब्रजेश पाटिल, अजय मानकर, मनोज वरवड़े, उमराव पाटिल, गुलाब सरनकर,महेश पाटिल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अंत में सभी उपासक, उपासिकाओं ने पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ली तथा समाज को हरियाली की ओर अग्रसर करने का आह्वान किया गया।




