बेतुल

बैतूल तहसील भवन के लोकार्पण में पहुंचे विधायक व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का राजस्व निरीक्षक संघ ने किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। संयुक्त तहसील भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में जिले के राजस्व निरीक्षक संघ ने बैतूल विधानसभा क्षेत्र के विधायक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का गरिमामयी स्वागत कर प्रशासनिक सेवा जगत में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भीमराव पोटफोडे, सचिव सुखराम सिरसाम, सदस्य राहुल इवने राजस्व निरीक्षक डायवर्सन बैतूल, धनराज झल्लारे राजस्व निरीक्षक बैतूल बाजार, सुनील वसूले राजस्व निरीक्षक बैतूल, मोहम्मद अजहर खान राजस्व निरीक्षक आमला, चंद्रपाल पाल राजस्व निरीक्षक प्रभात पट्टन, अशोक राठौर राजस्व निरीक्षक नजूल मुलताई, शिव कुमार चौरसे राजस्व निरीक्षक दुनावा मुलताई, राजेश धाड़से राजस्व निरीक्षक नजूल, दिनेश कुमरे राजस्व निरीक्षक आठनेर, दीपक बडौदे राजस्व निरीक्षक भैंसदेही, राजकुमार मालवीय राजस्व निरीक्षक भीमपुर, राजू लोखंडे राजस्व निरीक्षक चिचोली, मालती मर्सकोले राजस्व निरीक्षक शाहपुर, मोहन सिंह धुर्वे राजस्व निरीक्षक घोड़ाडोंगरी सहित समस्त प्रभारी राजस्व निरीक्षकगण उपस्थित रहे। राजस्व निरीक्षक भू-अभिलेख शाखा से भी सक्रिय सहभागिता रही, जिसमें जेड ए खान, बृजलाल वाडिवा, पूनम प्रधान तथा मुलताई से सुषमा पराड़कर की ओर से जिला अध्यक्ष भीमराव पोटफोडे द्वारा विधायक को गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button