गोड्डा

डहरे करम बेड़हा आयोजन करने का लिया गया निर्णय

- कार्यक्रम में झारखंड के अलावे बंगाल, उड़ीसा, आसाम के कुड़मी समुदाय के लोग होंगे शामिल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के बैनर तले जिले में दूसरी बार डहरे करम बेड़हा कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। उक्त बैठक सरकंडा के अजय विवाह भवन में किया गया। बैठक में सभी संयोजक मंडली के सदस्यो की सहमती से आगामी 27 अगस्त दिन बुधवार को कार्यक्रम का समय निर्धारित किया गया। डहरे करम बेड़हा में कुड़मी समुदाय के लोग अपने पारम्परिक वेशभूषा में मुख्य रूप से मां बहने लाल पाड़ साड़ी, भाई लोग गंजी, गमछा, धोती व ढोल, नगाड़ा व मांदर की थाप से करम गीतों में नाचेंगे गाते हुए रोड पर चलते हुए आऐंगे। डहरे करम बेड़हा कार्यक्रम हूल विद्रोह के महानायक वीर शहीद चानकु महतो स्मारक स्थल रंगमटिया से लेकर कारगिल शहीद वीर वीरेन्द्र महतो कारगिल चौक होते हुए सरकंडा गोड्डा काॅलेज गोड्डा मैंदान में समापन किया जाएगा। सभी सदस्यो कहा कि पिछले साल के मुताबिक इस साल और भव्य आयोजन कर कार्यक्रम को सफल बनाना है और जे-टेट नियमावली में कुड़माली का अनुशंसा हुआ या नहीं कल कुड़मी समुदाय जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात करेंगे। संयोजक मंडली में मुख्य रूप से संजीव कुमार महतो, दीपक महतो, दिनेश कुमार महतो, राजेश महतो, बालमुकुंद महतो, उदय कुमार महतो, निताइ महतो, रमेश कुमार महतो, गौतम कुमार महतो, दशरथ महतो, विक्रम महतो, दिनेश महतो, किशोर कुमार महतो, गंगाराम महतो, जयप्रकाश महतो, हरिनंदन महतो, राकेश महतो, सविता नंदन, सोनू महतो, प्रेमलता महतो, बबीता महतो आदि लोग उपस्थित हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button