सखी मंडलों एवं ग्राम संगठनों में सखी दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Sakhi Day program was organized in Sakhi Mandals and village organizations

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बीते रविवार को आयोजित सखी दिवस कार्यक्रम में उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुडकर सभी दीदियों को सम्बोधित किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने पिछले महीने हुए तिथि भोज सह- जन्मोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जेएसएलपीएस तथा सखी मंडल के दीदीयों की सराहना की। उपायुक्त ने बताया कि 21 जुलाई को तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। आप सभी दीदी तिथि भोज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी दीदियों को स्वच्छता सर्वेक्षण में अपना फीडबैक देने हेतु प्रेरित किया। साथ ही अपने घर, मुहल्ले एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गिला कचरा एवं सूखा कचरा के निपटान हेतु अलग-अलग कूड़ेदान बनाकर उसका प्रयोग करे। उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रत्येक परिवार को 20 रुपये की राशि प्रतिमाह जमा करना है तथा इस राशि का प्रयोग स्वच्छता सम्बन्धित कार्यों के लिए करना है। 24 जून को सभी प्रखण्डों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। आप सभी दीदी भी रक्तदान जरूर करे। रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाता को कॉफी मग देकर सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा उपायुक्त ने सखी मंडलो के दीदियों को बर्तन कैफे खोलने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी दीदियों से कहा कि अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल जरूर भेजें। उपायुक्त ने सभी दीदियों से अपना ईं केवाईसी (राशन कार्ड का आधार से सिडिंग) कराने की अपील की है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस प्रवीण मिश्रा, सभी जिला प्रबंधक, सभी प्रखण्ड से प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस के सभी कर्मी जुड़े हुए थे।



