अमरोहा

अमरोहा में सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली अपने ही तमंचे से चली गोली अस्पताल में चल रहा इलाज

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : गजरौला थाना क्षेत्र में चोपला चौकी इलाके की आशियाना कॉलोनी में एक सिक्योरिटी गार्ड  को गोली लग गई l घटना रविवार सुबह की है l गार्ड की पहचान नरेंद्र के रूप में हुई है जो मुजफ्फरनगर के जानसठ का रहने वाला है l नरेंद्र कॉलोनी में राउंड पर था l इसी दौरान उसके पैर में गोली लग गई l कॉलोनी के लोग उसे तुरंत गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए l प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है l शुरुआत में गार्ड ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोली चलाई l लेकिन सर्किल सीओ अंजली कटारिया के अनुसार जांच में सामने आया कि गार्ड सुरक्षा के लिए अपने पास तमंचा रखता था l उसी तमंचे से गलती से गोली चल गई l पुलिस ने बताया कि गार्ड का इलाज चल रहा है l उपचार पूरा होने के बाद उसके खिलाफ कानून कारवाई की जाएगी l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button