पाकुड़

पाकुड़ प्रखण्ड में विकास योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश

Review of development plans in Pakur block, instructions for timely and quality implementation

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ प्रखण्ड सभागार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।‌ बैठक में लघु सिंचाई योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अद्यतन प्रगति पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं से सम्बन्धित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि लक्ष्यों की समय पर प्राप्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने मैपिंग, विकास कार्यों के विभिन्न अवयवों एवं प्रक्रियाओं की समीक्षा करते हुए प्रत्येक विभाग को समयबद्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में पंचायत सचिव, एई, जेई, बीपीआरओ, बीपीओ, पंचायत सचिव/रोजगार सेवक सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। सभी को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कदम उठाने तथा नियमित प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये। समीक्षा बैठक के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र में विकास योजनाओं के समग्र निष्पादन एवं लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस पहल की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button