गोड्डा
महागामा ऊर्जा नगर मंदिर प्रांगण से बोलबम का जत्था रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/महागामा : श्रावण मास की दूसरी सोमवारी के अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को ऊर्जा नगर मंदिर प्रांगण से बोल बम का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ, जहां से जल भर कर सभी कांवरिया भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए बाबा धाम जाएंगे। श्रावण मास में ही बोलबम का महत्व है, बोलबम कांवर लेकर सावन के महीने में निकलाता है। यह माह भगवान शिव के भक्तों के लिए एक पवित्र अवसर होता है। इस जत्थे में शामिल कांवरिए सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य तक जाते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। बोल बम जत्थे में शामिल भक्त भगवान शिव की भक्ति में लीन हैं और उनके जलाभिषेक के लिए उत्साहित हैं। यह जत्था भगवान शिव की भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है, जो सावन के महीने में विशेष रूप से देखने को मिलता है। वहीं मौके पर राहुल कुमार सिंह, रोहित कुमार सिंह, नंदकिशोर कोतवाल, मनीष कुमार जायसवाल आदि मौजूद थे।



