बाराबंकी
लोधेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले कांवड़ियों का मसौली पुलिस के द्वारा जगह-जगह किया गया स्वागत व जलपान की व्यवस्था

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। मसौली श्रावण मास के दूसरे सोमवार को लोधेश्वर महादेवा मंदिर जाने वाले कांवड़ियों की टोली को जलपान कराने के लिये मसौली पुलिस द्वारा जगह जगह स्टाल लगा कर जलपान कराया गया इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह सहित स्टॉफ पुलिस कर्मी मौजूद रहे। बताते चले कि आज श्रावण मास का दूसरा सोमवार होने के कारण रविवार की दोपहर बाद से शिवभक्तो की टोलिया निकलने लगी पैदल जा रहे शिवभक्तो के जलपान के लिए प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने सहाबपुर, थाना मुख्यालय, मसौली चौराहे पर स्टाल लगाकर केला, सेब, मिठाई पानी का इंतजाम किया तथा प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, शिवकुमार, रमेश्चंद्र, राहुल शर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने प्रसाद का वितरण किया।



